NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। जुबिलि नगरी भण्डार में शरद महोत्सव रविवार को] श्री जुबिलि नागरी भण्डार पाठक मंच की ओर से रविवार 9 अक्टूबर को रात 8 बजे नागरी भण्डार परिसर में शरद पूर्णिमा पर शरद महोत्सव-2022 समारोह आयोजित किया जाएगा।
ट्रस्ट के व्यवस्थापक नंद किशोर सोलंकी ने बताया कि समारोह में एसीबी के पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र बिश्नोई, पूर्व ए.डी.आर.एम (रेलवे) निर्मल शर्मा, अधिक्षण अभियंता राजेश पुरोहित, आर.टी.ओ नेमीचंद पारीक, उपमहापौर राजेन्द्र पंवार का विशेष सानिध्य रहेगा।
शरद महोत्सव के विशेष आयोजन में नगर के हिन्दी, उर्दू एवं राजस्थानी के कवि शायरों को आमंत्रित किया गया है। संचालन शायर कासिम बीकानेरी एवं कवियत्री मोनिका गौड करेगी।

Shard Festival in Jubilee Nagari Bhandar on Sunday – Copy
















