बीकानेर, (समाचार सेवा)। शनि मंदिर के पास दो परिवारों में घमासान, परस्पर मामले दर्ज, सदर थाना पुलिस ने राणीसर बास इलाके में शनि देव मंदिर के पास दो परिवारों के बीच हुए आपसी झगडे के बाद परस्पर मामले दर्ज किए हैं।
राणीसर बास में शनिदेव मंदिर के पास की निवासी 56 वर्षीय मोहनी देवी भार्गव पत्नी किशोर भार्गव ने पुलिस को बताया कि क्षेत्र की ही निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी पप्पू भार्ग तथा लक्ष्मी देवी की बेटियों मनीषा व तमन्ना पुत्रीगण पप्पू भार्गव ने रविवार को सुबह 9 से 10 बजे के बीच उसको पीटा व चोटिल किया।
दूसरी ओर राणीसर बास की ही निवासी लक्ष्मी देवी ने पुलिस को बताया कि आरोपी मोहनी देवी पत्नी किशोर भार्गव ने रविवार सुबह लगभग 9-10 बजे उसके ही घर में घुसकर उसे पीटा व चोट पहुंचाई। पुलिस ने दोनों मामलों में आईपीसी की धारा 341, 323, 34 व 354, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। जांच हैड कांस्टेबल रामस्वरूप को सौंपी गई है।
टोंटी लगी मटकी, ताकि संक्रमण न फैले…
गत वर्ष भी हुआ था वितरण
ट्रस्ट के रमेश भाटी ने बताया कि गत वर्ष भी ट्रस्ट द्वारा 1100 मटकियों का वितरण किया गया था। इस वर्ष संख्या बढ़ाते हुए 2500 मटकियों का वितरण किया गया है। लॉकडाउन के चलते यह पुण्य कार्य लोगों के लिए हितकर साबित होगा इसी उद्देश्य से मटकियां वितरित की गई हैं।


