Samachar Seva

Mission Patrkarita

सेवादास स्वामी का कविता संग्रह अनुभव लोकार्पित

Sevadas Swami's poetry collection Anubhav launched

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) सेवादास स्वामी का कविता संग्रह अनुभव लोकार्पित, शिक्षा विभाग से सेवानिवृत सेवादास स्वामी के कविता संग्रह अनुभव का लोकार्पण समारोह रविवार को धनीनाथ गिरि मठ परिसर में आयोजित किया गया।

महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती के सानिध्य में हुए समारोह में विधायक सिद्धि कुमारी का अभिनंदन किया गया। अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना नई दिल्ली से सम्बद्ध राती घाटी शोध एवं विकास समिति बीकानेर की ओर से आयोजित इस समारोह में संस्थान के संयोजक जानकी नारायण श्रीमाली ने अतिथियों का स्वागत किया।

विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने सेवादास स्वामी की लोकार्पित पुस्तक अनुभव को प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में कवयित्री कृष्णा व्यास, पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश लीलाधर स्वामी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सारिका स्वामी, कैलाशी, मदन मोदी, डॉ. राजेन्द्र जोशी, राती घाटी शोध संस्थान के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह बीका, शक्ति प्रसन्न बीठू, योग गुरु व सीताराम ने विचार व्यक्त किए।