Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर जेल से पेरोल पर गया दंडित बंदी फरार, तीन लोगों पर मामला दर्ज

बीकानेर, (samacharseva.in)।  बीकानेर जेल से पेरोल पर गया दंडित बंदी फरार, तीन लोगों पर मामला दर्ज, केन्‍द्रीय जेल बीकानेर से पेरोल पर गया हुआ दंडित बंदी फरार हो चुका है। इस बंदी को बुधवार 6 जनवरी को जेल में वापस आना था मगर वह जेल प्रशासन ने दंडित बंदी व उसके दो जमानती लोगों के खिलाफ बीछवाल थाने में मामला दर्ज कराया है।

जेल प्रहरी कमल किशोर स्‍वामी ने गुरुवार दोपहर बाद दर्ज मामले में पुलिस को बताया है कि जेल का दंडित बंदी चूरू निवासी असलम खां, पेरोल से फरार हो गया। रिपोर्ट में बताया गया है कि दंडित बंदी को 40 दिवस की सामान्‍य पेरोल पर गत वर्ष 28 नवंबर को रिहा किया गया था।

उसको इस वर्ष 6 जनवरी को शाम पांच बजे तक खुद को जेल में उपस्थित होने के लिये पाबंद करने के बाद रिहा किया गया था।  पेरोल अवधि के बाद जेल आने की बजाय दंडित बंदी पैरोल से फरार हो गया। हैड कांस्‍टेबल मनोज को जांच सौंपी गई है।