Samachar Seva

Mission Patrkarita

नरोत्तम दास स्वामी की जयंती पर संगोष्ठी 2 जनवरी को

Seminar on the birth anniversary of Narottam Das Swami on January 2

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) नरोत्तम दास स्वामी की जयंती पर संगोष्ठी 2 जनवरी को, राजस्थानी भाषा के विद्वान साहित्यकार नरोत्तम दास स्वामी की 117वीं जयंती के अवसर पर सोमवार 2 जनवरी को संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।

सार्दुल राजस्थानी रिसर्च इंस्टिट्यूट तथा सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सूचना केंद्र सभागार में दोपहर 3:15 बजे में होने वाली संगोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ. शंकरलाल स्वामी होंगे।

अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र जोशी करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरि शंकर आचार्य मौजूद रहेंगे। डॉ. गौरी शंकर प्रजापत पत्रवाचन करेंगे।