Samachar Seva

Mission Patrkarita

बंदियों की समस्याओं के निराकरण पर की विचार गोष्ठी

Seminar on solving the problems of prisoners

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)  बंदियों की समस्याओं के निराकरण पर की विचार गोष्ठी, गांधी जयंती पर केन्द्रीय कारागृह बीकानेर में समाज कल्याण सप्ताह -के तहत बंदियों के पुनर्वास एंव समस्याओं के निराकरण पर विचार गोष्ठी, बंदियों को कानूनी जानकारी, नशा मुक्ति पर व्याख्यान एंव बंदियों द्वारा भजन-सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कारागृह में मेडिकल कैम्प का भी आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. शिवा मदान व  टीम  द्वारा 125 बंदियों व कारागृह स्टाफ की शुगर, थाईराइड, बी.पी., हार्मोन्स संबंधित जाँचें की गई व परामर्श दिया गया।

कार्यक्रम में आर. अनन्तेश्वरन् अधीक्षक केन्द्रीय कारागृह ने बंदियों की समस्याओं का निवारण किया। कार्यक्रम के दौरान कारापाल रामनिवास, विनोद कुमार, दिलावर खान, माया कुमारी, कारागृह मेडिकल स्टाफ व जेल स्टाफ मौजूद रहे।