Loading Now

updates

सेमिनार में बच्चियों को सिखाए आत्मरक्षा के दांव

Self-defense bets taught to girls in seminar

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) सेमिनार में बच्चियों को सिखाए आत्मरक्षा के दांव, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में सोमवार को महिला सुरक्षा विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया

सेमिनार के दौरान ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट मीनाक्षी चौहान ने बच्चियों को विपरीत परिस्थिति में आत्मरक्षा के दाव सिखाए। मुख्य वक्ता डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा कि महिलाएं स्वयं को पीड़ित समझना बंद करें व आत्म रक्षा के लिए खुद सबल बने।

कार्यक्रम में महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय की प्रिंसिपल निशी कौशिकने कहा कि महिलाओं के साथ बढ़ रही हिंसा से समाज में नकारात्मक संदेश फैल रहा जिसे रोकने के उद्देश्य से इस सेमिनार का आयोजन किया गया है।

सेमिनार में नीलम राजपुरोहित, सुशीला शर्मा, सुशीला बॉटन, सुशीला चौधरी, प्रियंका भूमिका, अनीता उमाकांत व्यास आदि उपस्थित रहे।

Share this content:

You May Have Missed