Loading Now

updates

विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का कैलेंडर जारी

School sports competition calendar released 10BKN PH-1

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)  जिला स्तरीय 69 वीं विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता माध्यमिक और उच्च माध्यमिक का खेल कैलेंडर रविवार को बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास द्वारा जारी किया गया।

प्रतियोगिता की शुरुआत 30 अगस्त से होगी। प्रथम समूह में कुल 11 विभिन्न खेलो की प्रतियोगता होगी जबकि दूसरे समूह में 10 तीसरे में 11 तथा अंतिम चौथे समूह में केवल एक एथलेटिक्स का आयोजन होगा।

कार्यक्रम में उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा अनिल बोड़ा, खेल प्रभारी रामेंद्र हर्ष, रामकुमार पुरोहित, क्रिकेट कोच मनोज व्यास, नारायण दास पणया, योग के राजेंद्र व्यास, सुरेन्द्र हर्ष, तीरंदाजी के आनंद स्वामी, जिम्नास्टिक के शिवराजसिंह शेखावत,टेनिस के मोहमद नईम,वॉलीबॉल के धूमल भाटी सहित बड़ी संख्या में कोच, शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे।

जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक किशन दान चारण ने विधायक जेठानंद व्यास का आभार व्यक्त किया। चार समूह में होने वाली प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा अनिल बोड़ा और रामकुमार पुरोहित, रामेंद्र हर्ष खेल प्रभारी द्वारा विभिन्न आयोजन स्थलों का मीटिंग कर पूर्व में निर्धारण कर दिया गया है।

Share this content:

You May Have Missed