Samachar Seva

Mission Patrkarita

अजा आयोग के अध्यक्ष 27 को बीकानेर में

SC commission chairman on 27th in Bikaner

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) अजा आयोग के अध्यक्ष 27 को बीकानेर में, राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा 27 सितंबर को प्रातः 7 बजे जयपुर से रवाना होकर दोपहर 12:30 बजे बीकानेर पहुंचेंगे।

बैरवा दोपहर 2:30 बजे सर्किट हाउस में अनुसूचित जाति के उत्थान एवं अधिकारों के लिए जिले में कार्यरत संघों, सामाजिक संगठनों, एनजीओ और अनुसूचित जाति के लोगों के साथ बैठक करेंगे।

दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक लेने के पश्चात सायं 4 बजे श्रीगंगानगर के लिए प्रस्थान करेंगे।