Samachar Seva

Mission Patrkarita

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे डेढ लाख रुपये

shree shree 420

बीकानेर, (समाचार सेवा)। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे डेढ लाख रुपये। नोखा थाना पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

नोखा में वार्ड नंबर 35 के निवासी जगदीश बिश्‍नोई पुत्र चन्‍द्रभान ने सोमवार 13 अगस्‍त को दोपहर बाद दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके भाई को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर भाई से डेढ लाख रुपये ले लिये।

परिवादी के अनुसार रुपये लेने के बाद से आरोपी फरार है। थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में अनिल खीचड व अमरचंद नाम दो लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 में मामला दर्ज किया गया है।

मामले की जांच एसआई राजकुमार को सौंपी गई है।