Samachar Seva

Mission Patrkarita

सरजू नारायण पुरोहित रोटरी क्लब बीकानेर सिटी के अध्‍यक्ष बने

Sarju Narayan Purohit became the president of Rotary Club Bikaner City

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। सरजू नारायण पुरोहित को रोटरी क्लब बीकानेर सिटी का अध्यक्ष तथा रीतेश व्यास को सर्वसम्मति से सचिव नियुक्त किया गया है।   रोटरी क्लब बीकानेर सिटी की सोमवार को हुई वार्षिक आम सभा में वर्ष 2025-2026 कार्यकाल के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

नव-नियुक्त अध्यक्ष रोटेरियन सरजू नारायण पुरोहित ने कहा कि वह सामाजिक सेवा और क्लब के उद्देश्यों को और अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सचिव रोटेरियन रीतेश व्‍यास ने भी संगठनात्मक कार्यों को पारदर्शिता और सक्रियता से निभाने का आश्वासन दिया। बैठक में आगामी वर्ष की योजनाओं पर व्यापक चर्चा की गई।