Loading Now

updates

बीकानेर के संजय पुरोहित केरल में होंगे सम्मानित

Sanjay Purohit of Bikaner to be honored in Kerala copy

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) बीकानेर के संजय पुरोहित केरल में होंगे सम्मानित, बीकानेर के साहित्‍यकार संजय पुरोहित को साहित्य अकादमी नई दिल्ली के केरल के त्रिचूर शहर में 30 सितम्बर को आयोजित समारोह में अनुवाद पुरस्कार सम्‍मानित किया जाएगा।

संजय पुरोहित ने उपन्यासकार रमा मेहता के अंग्रेजी उपन्यास ‘इनसाईड द हवेली‘ का राजस्थानी में अनुवाद ‘हेली रै मांय‘ शीर्षक से किया है।

कार्यक्रम में अकादमी की ओर से राजस्थानी भाषा में अनुवाद हेतु वर्ष 2021 का राजस्थानी अनुवाद पुरस्कार बीकानेर के संजय पुरोहित को प्रदान किया जायेगा।

स्‍थानीय साहित्‍यकारों के अनुसार बीकानेर के लिये यह बड़ी उपलब्धि है कि बीकानेर के किसी अनुवादक को राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।

Share this content:

You May Have Missed