Samachar Seva

Mission Patrkarita

सनम का गुब्बारा, फूलेगा या फटेगा ?

bbbbbbb

नीरज जोशी

बीबीकानेर, (समाचार सेवा)। सनम का गुब्बारा, फूलेगा या फटेगा ?, नगर निगम चुनाव में सामाजिक न्याय मंच (सनम) के चुनाव मैदान में उतरने से निगम के चुनाव रोमाचंक जरूर हो गए हैं मगर खुद सनम के झंडाबरदारो को अपनी राजनीति कायम रखने के लिये हाड़तौड़ मेहनत करनी पड़ेगी। चुनाव में सनम के अधिकांश प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह के रूप में गुब्बारा मिला है। ऐसे में लोगों की यह जानने में काफी दिलचस्पी रहेगी कि इस चुनाव में सनम का गुब्बारा फूलेगा या फट जाएगा। 

devisingh bhati
devisingh bhati

सनम सुप्रीमो पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के भाजपा के उम्मीदवार के रूप में कोलायत से विधायक चुनाव हारने के बाद उनकी पुत्रवधु पूनम कंवर की भी भाजपा उम्मीदवार के रूप में हार से इलाके के इस कद्दावर नेता भाटी की छवि पर खासा असर पड़ा है। निगम चुनाव में अपने दल सनम के रूप में यदि भाटी अपने उम्मीदवारों को जीताकर वापसी करते हैं तो मानना पड़ेगा कि भाटी युग अभी खतम नहीं हुआ है।

samacharseva.in
samacharseva.in

भाटी से राजनीतिक बैर रखने वालों की नजर भी निगम चुनाव के नतीजों पर टिकी हुई है। नगर निगम में कांग्रेस और भाजपा के रहे राज से उकताये लोग कहीं ऐसे नतीजे ना दे दें जिसमें देवीसिंह भीटी को नगर निगम का बोर्ड बनाने की चाबी हाथ लग जाए। यदि ऐसा होता भी है तो यह कांग्रेस के लिये तो कुछ ठीक हो सकता है मगर भाजपा को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। देवीसिंह भाटी की केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से अनबन जग जाहिर है।

सनम के कुल 32 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सभी निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। कुल 32 उम्मीदवारों में  से 26 उम्मीदवारों के पास चुनाव चिन्ह गुब्बारा है। हालांकि सामाजिक न्याय मंच को इस बार राजनीतिक दल का दर्जा नहीं होने से उसका खुद का चुनाव चिन्ह तालाचाबी आबंटित नहीं किया जा सका है।

poonam
poonam

10 उम्‍मीदवार छोड गए मैदान

सनम के 10 उम्मीदवारों ने विभिन्न कारणों से चुनाव मैदान में उतरने के बाद मन बदल लिया। इनमें वार्ड 10 से राम सिंह शेखावत, वार्ड 13 से दिलीप गहलोत, वार्ड 25 से वर्षा भादाणी, वार्ड 36 से विजयश्री भाटी, 43 से सुमन आचार्य, 48 से दिनेश पंडित, 57 से बाबूलाल सुथार, 65 से हिमाशुं भटनागर, 66 से ब्रह्मदत्त गहलोत तथा वार्ड 79 से सिद्धकरण सुथार के नाम शामिल हैं।

ये हैं सनम के उम्मीदवार

अब सामाजिक न्याय मंच के घोषित उम्म्मीद्वारों में वार्ड 3 से नंद किशोर भाटी चुनाव मैदान में हैं। इसी प्रकार वार्ड 6 से सुभाष गहलोत, 7 से तरुण गहलोत, 8 से अजय कुमार बिजारणिया, 11 से सुरेन्द्र सिंह, 13 से देवराज सिंह राठौड़, 14 से शांति देवी, 15 से गिरधारी सिंह गुर्जर, 18 से दिलीप गहलोत, 19 से नारायण राम लेघा, 20 से मुकेश कुमार सोनी, 21 से शहनाज बानो, 22 से सुभाष नाथ, 24 से गिरिराज हर्ष, 38 से दीपक कुमार जैन, 42 से अन्नपूर्णा देवी स्वामी, 44 से मदनगोपाल, 45 से तारादेवी, 46 से पवनकुमार प्रजापत, 49 से सुरेन्द्र सिंह भाटी, 50 से सुनीता भटनागर 54 से गजराज सिंह, 56 से सुगनचंद छंगाणी, 58 से रविकांत पुरोहित, 59 से रेखा पणिया, 61 से ओमप्रकाश बिश्नोई, 64 से मंजू गहलोत, 69 से तुलसी भाटी, 71 से प्रदीपकुमार नायक, 72 से भुवनेश पारीक, 73 से शारदा व्यास तथा वार्ड 74 से छोटूलाल माली चुनाव मैदान में हैं।

अधिकांश को चुनाव चिन्ह गुब्बारा

सनम के 32 घोषित उम्मीदवारों में से 26 को चुनाव चिन्ह गुब्बारा मिला है। इनके अलावा वार्ड 8 के प्रत्याशी अजय को गैस सिलेंडर, वार्ड 20 के प्रत्याशी मुकेश को अलमारी, वार्ड 45 की प्रत्याशी तारा देवी तथा वार्ड 59 की प्रत्याशी रेखा पणिया को टेलीफोन, वार्ड 46 के उम्मीदवार पवन को टेलीविजन, वार्ड 54 के गजराज को सिटी चुनाव चिन्ह आबंटित हुआ है।