सभी धर्मो के लोगो को साथ लेकर चलती है कांग्रेस – निजामुद्दीन

kalu ganv me nijamudeen
बीकानेर के कालू गांव में कांग्रेस के सम्‍मेलन को संबोधित करते कांग्रेसी नेता - निजामूदीन

बीकानेर,  (समाचार सेवा)सभी धर्मो के लोगो को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है कांग्रेस – निजामुद्दीन। कालू गांव स्थित झंवर धर्मशाला मे शनिवार 26 मई को कांग्रेस पार्टी द़वारा “मेरा बूथ मेरा गौरव” विधानसभा स्तरीय बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता मालाराम शर्मा ने की। सम्‍मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पार्टी के  प्रदेश सह-प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने कहा कि आज के समय मे कांग्रेस कार्यकर्ताओ को दोहरी जिम्मेदारी निभानी होगी।

उन्‍होंने कहा कि आज भाजपा जहां धर्म के नाम पर समाज को बांटने मे लगी है वहीं कांग्रेस पार्टी सभी धर्मो के लोगो को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर नाकाम बताते हुए उसे किसान विरोधी सरकार बताया, उन्होंने कहा की भाजपा की कथनी और करनी में बहुत फर्क है जो अब देश  की जनता समझ चुकी है।

जनता अपने साथ हुए धोके का जवाब देने को पूरी तेयार है और कांग्रेस के साथ है। पूर्व मन्त्री बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा विकास के नाम पर चुनाव लड़ी है विकास और कांग्रेस एक दूसरे के पर्याय है भाजपा शासन आने के बाद आम आदमी ठगा सा महसूस कर रहा है उन्होंने कार्यकर्ताओ से बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का आहवान किया।

जिला देहात कांग्रेस कमेटी के प्रभारी भरतराम मेघवाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावो मे समय बहुत कम है सभी कार्यकर्ता भाजपा सरकार की विफलता से लोगो को अवगत कर चुनाव की तैयारी मे लग जाये। सम्मेलन में जिला देहात कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी पवन गोदारा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समन्वयक हरजिंदरसिंह बराड़, पंचायत समिति प्रधान गोविंद राम गोदारा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

सम्‍मेलन में कालू जीएसएस के अध्यक्ष देवीलाल जान्दू, हंसराज नाई, चेनरूप सोनी ओर मालाराम शर्मा सहित कई  लोगो ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जिला प्रमुख सुशीला सींवर जिला देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत, यूथ कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, उरमूल डेयरी के पूर्व चेयरमैन राजाराम झोरड़, क्रय-विक्रय सोसाइटी के चेयरमैन लादूराम थालोड़, पूर्व प्रधान श्योदानाराम नायक शामिल हुए।

सम्‍मेलन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पतराम गोदारा, नापासर के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुनराम कूकणा, कृषि मंडी के पूर्व चेयरमैन बाबूखां कुरेशी, उपप्रधान अजय कुमार गौड़, सेवादल के जिला देहात अध्यक्ष प्रभु आचार्य, सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष शंकर आचार्य, बीकानेर पसं समिति के उपप्रधान भवंरलाल गोदारा, बीकानेर अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष अमजद कुरेशी, पीसीसी सदस्य साजिद सुलेमानी, सरपंच यूनियन अध्यक्ष प्रेमप्रकाश सारण शामिल हुए।

सम्‍मेलन में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष लेखराम भादू, पीएस सदस्य बीरबलराम हुड्डा, हरीराम मेघवाल, मोतीराम मेघवाल, पीएस सदस्य प्रतिनिधि शंकरलाल सारण, सरपंच दुर्गाराम चोटिया सरपंच प्रतिनिधि जैसाराम मेघवाल, लक्ष्मणराम जांगू, रामनिवास मूंड,  हंसराज गोदारा खोखराणा, सरपंच भंवर रोझ, ऐसी प्रकोष्ठ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सांवताराम मेघवाल शामिल हुए।

सम्‍मेलन में पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामनिवास गोदारा, यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जयकिशन स्वामी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रूपाराम गोदारा, रामकरणसिह सारण, पूर्व पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश रोझ, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि सुखाराम रेगर, पूर्व सरपंच मोहनराम मेंघवाल, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला देहात अध्यक्ष रामेश्वर कस्वाँ, शिक्षक प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष कालूराम ज्याणी,असंगठित काग्रेस प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दाऊ मोहता,शामिल हुए।

सम्‍मेलन में युवा कांग्रेस नेता मुरली गोदारा नोखा, जीएसएस अध्यक्ष गोकुल बिश्नोई, मनफूल बिश्नोई, पूर्व सरपंच रघुनाथ सिद्ध, कांग्रेस कमेटी जिला महासचिव संतदास स्वामी, जिला कांग्रेस देहात महासचिव रूपाराम गोदारा, जिला कांग्रेस कमेटी के देहात महासचिव देवीलाल तावणिया,बजरंग सांड, पूनमचंद नैण, मोहनराम सारण, युवक कांग्रेस नेता अजय गोदारा, किशन कुम्हार एवं सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं कांग्रेस जन उपस्थित रहे।