बीकानेर, (samacharseva.in)। नोखा की निलंबित बीडीओ साजिया तब्बसुम ने सभी आरोप नकारे, राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग ने बीकानेर जिले की नोखा पंचायत समिति की विकास अधिकारी साजिया तबस्सुम निलंबित को निलंबित कर दिया है। उधर, निलंबन की खबर मिलने के बाद समाचार सेवा से बातचीत में साजिया तब्बसुम ने अपने उपर लगे सारे आरोप नकार दिये और कहा कि विभाग के इस निर्णय से उनके साथ अन्याय हुआ है। सुश्री साजिया के अनुसार विभागीय जांच का निर्णय आये बिना तथा उसका पक्ष सुने बिना निलंबन का निर्णय लिया गया है।

जानकारी के अनुसार नोखा बीडीओ साजिया तब्बसुम पर नोखा के कुछ सरपंचों ने अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए 7 सितंबर को ही मुख्यमंत्री से जयपुर में मुलाकात की थी। सीएम से की गई इस मुलाकात में खाजूवाला के विधायक गोविन्द चौहान, उप जिला प्रमुख इन्दू देवी तर्ड भी शामिल रहे। नोखा की विभिन्न पंचायतों के सरंपचों की मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद ग्रामीण विकास एंव पंचायतीराज विभाग ने बीडीओ के खिलाफ जांच के आदेश बीकानेर कलक्टर को दिये थे। बीकानेर कलक्टर ने जिला परिषद के सीईओ की अगुवाई में जांच समिति बना दी थी। इस जांच समिति की रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं हुई थी कि नोखा बीडीओ को विभाग ने सोमवार 14 सितंबर को जयपुर से ही निलंबित करने के आदेश जारी कर दिये।



