Loading Now

updates

फोन में लडकी की आवाज में बात कर ठगे रुपये, किया ब्‍लैकमेल

Rupees cheated by talking in girl's voice, blackmailed in phone

बीकानेर, (samacharseva.in)। फोन में लडकी की आवाज में बात कर ठगे रुपये, किया ब्‍लैकमेल, बीकानेर में एक युवक को लडकी की आवाज में मी‍ठी मीठी बात कर रुपये ठगने, ब्‍लैकमेल करने, मारपीट कर वीडियो बनाने तथा लडकी की आवाज में की गई बातचीत का ऑडियो सार्वजनिक कर देने की धमकी देकर युवक से रुपये ठगने का मामला सामने आया है।

परिवादी खाजूवाला में 40केवाईडी निवासी 40 वर्षीय रामकुमारनाई पुत्र श्‍योकरण ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने लडकी की आवाज में बात कर रुपये ठग लिये। ऑडियो रिकार्ड कर ब्‍लैकमेल किया व रास्‍ता रोककर मारपीट की। मारपीट का भी वीडियो रिकार्ड कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में खाजूवाला में गांव अलदीन निवासी बगुला पुत्र अज्‍जू, मकबूल, अलादिता पुत्र फरीद खान तथा 16 अन्‍य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच हैड कांस्‍टेबल महेन्‍द्र सिंह को सौंपी गई है।

Share this content:

You May Have Missed