Samachar Seva

Mission Patrkarita

बच्‍चों की अश्‍लील वीडियो प्रसारित करने वाला रूपाराम गिरफ्तार

Ruparam arrested for circulating pornographic videos of children

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बच्‍चों की अश्‍लील वीडियो प्रसारित करने वाला रूपाराम गिरफ्तार, नोखा थाना पुलिस ने सोशल साइटस पर बच्‍चों की अश्‍लील वीडियो प्रसारित करने के आरोप में गजरूपदेसर निवासी 23 वर्षीय रूपाराम जाट उर्फ रुपेश पुत्र लालूराम को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।

आरोपी पिछले चार माह से फरार था। आरोप है कि रूपाराम ने अपने मोबाइल फोन से फेसबुक मैसेंजर के माध्‍यम से लोगों को बच्‍चों के अश्‍लील वीडियो भेजे।

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ दिल्‍ली से हुई पुलिस जांच के बाद शिकायत तथ्‍यों व दस्‍तावेजों सहित जयपुर पुलिस से होते हुए बीकानेर के नोखा थाने में इस वर्ष 28 जनवरी को मामला दर्ज कर आरोपी को दबोचा गया।

आरोपी के खिलाफ पोक्‍सो एक्‍ट तथा आईटी एक्‍ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।