Loading Now

updates

शाहरूख खान हत्या प्रकरण में वांछित आरोपी रूघवीर सिंह गिरफ्तार

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। हत्या के एक चर्चित प्रकरण में वांछित आरोपी रूघवीर सिंह को पुलिस थाना बीछवाल ने दस्तयाब कर गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक बीकानेर द्वारा इनाम घोषित किया गया था। हत्या के बाद आरोपी दुबई, जॉर्जिया, आर्मेनिया, हरियाणा, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और पंजाब में फरारी काटता रहा।

पुलिस के अनुसार 3 जुलाई 2024 को परिवादी सदाम अपने भाई शाहरूख और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शोभासर में आयोजित एक बारात से लौट रहे थे। रास्ते में कुछ बदमाशों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद 20-30 लोग वाहनों से उतरकर आए और हमला कर दिया। आरोप है कि सिकंदर, साजिद, सीताराम और प्रकाश ने पिस्तौल से जानलेवा फायरिंग की तथा सभी ने मिलकर हमला कर दिया। इस हमले में शाहरूख खान की मौत हो गई थी। आरोपी रूघवीर सिंह पुत्र पन्नेसिंह राजपूत (24), निवासी 5 जीएम रानेर, थाना छत्तरगढ़, जिला बीकानेर की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया था।

रानेर से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया

थानाधिकारी दिगपाल सिंह ने बताया कि तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और संदिग्ध ठिकानों पर लगातार निगरानी रखते हुए आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचनाएं जुटाईं। विश्वसनीय सूचना के आधार पर उसे उसके गांव 5 जीएम रानेर से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया।कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी दिगपाल सिंह, एएसआई विनोद कुमार, सुरेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल रवि कुमार, रामनिवास, कांस्टेबल भगवानाराम, राजकमल, महिला कांस्टेबल परमेश्वरी तथा सुरजाराम शामिल रहे। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल रवि कुमार और कांस्टेबल भगवानाराम की विशेष भूमिका रही।

Share this content:

You May Have Missed