Samachar Seva

Mission Patrkarita

श्री पूनरासर धाम में किया हनुमानजी का रूद्राभिषेक

Rudrabhishek of Hanumanji was done in Shri Poonrasar Dham

NEERAJJOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। विजयदशमी पर श्रीपूनरासर धाम में भगवान श्री राम का राज्याभिषेक तथा श्रीराम भक्त हनुमान का महारूद्राभिषेक एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया।

पूजन कार्यक्रम मे बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास, अशोक मोदी, बंशीलाल व्यास, विनोद व्यास, गिरिराज हर्ष, यशपाल मूगिया, हर्षवर्द्धन व्यास, संजय कुमार हर्ष, यशवर्द्धन व्यास आदि सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रीराम भक्त हनुमान सेवा समिति के बंशीलाल व्यास ने बताया कि पूजन कार्यक्रम पण्डित नथमल पुरोहित, श्रीधर महाराज, पूजारी रतन लाल बोथरा के सानिध्य में किया गया।

पूनरासर बाबे का रुद्राभिषेक के बाद पूनरासर बाबे की महाज्योत रतन लाल बोथरा द्वारा की गई। इस अवसर पर श्रीपूनरासर बाबे का विशेष श्रृंगार किया गया।