Samachar Seva

Mission Patrkarita

दो वाहनों से 7 लाख रु. की अवैध अंग्रेजी शराब जप्‍त, 6 गिरफ्तार

Rs 7 lakh from two vehicles. Illegal English liquor seized, 6 arrested

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)दो वाहनों से 7 लाख रु. की अवैध अंग्रेजी शराब जप्‍त, 6 गिरफ्तार, रणजीतपुरा थाना पुलिस ने अवैघ शराब की धरपकड़ अभियान के तहत सोमवार को दो चौपहिया वाहनों से 7 लाख रुपये मूल्‍य की अंग्रेजी शराब जप्‍त की है।

पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में बाड़मेर निवासी 34 वर्षीय महेश बिश्‍नोई, 19 वर्षीय देवेन्‍द्र जाट, 20 वर्षीय दिनेश बिश्‍नोई, 24 वर्षीय अजय उर्फ भजनाराम, सूरतगढ़ निवासी 24 साल के इस्‍माइल खां तथा सांचोर निवासी 34 वर्षीय नरेन्‍द्र बिश्‍नोई को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी भूपसिंह सहारण ने बताया कि आरोपी एक स्विफट तथा एक पिकअप गाड़ी में सवार थे। उनके पास एक वाहन में छ कार्टून तथा दूसरे वाहन में 74 कार्टून अंग्रेजी शराब की बोतलों के बरामद किए गए।