Samachar Seva

Mission Patrkarita

कोलायत क्षेत्र में लूट की वारदात

Robbery incident in Kolayat area

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) कोलायत क्षेत्र में लूट की वारदात, कोलायत थाना पुलिस ने बीठनोक गांव के पास स्कॉर्पियो गाड़ी पर फायरक करते हुए की गई लूट के हुए मामले में जांच शुरू की है।

थानाधिकारी बलवंत कुमार ने कहा कि लूट की वारदात में शामिल बदमाशों को जल्‍द पकड़ लिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार नोखड़ा निवासी परिवादी मांगीलाल सोनी ने शुक्रवार रात को मिठडिया निवासी सहीराम बिश्नोई के साथ बीकानेर से मिठडिया जा रहे थे।

रास्‍ते में बीठनोक से 2 किलोमीटर बज्जू की तरफ जाने पर गाड़ी पर पथराव किया गया। फायर की आवाज भी सुनाई दी।

फायर की आवाज सुनकर मांगीलाल ने गाड़ी को वापस बीठनोक की तरफ घुमा ली। इसी दौरान झाड़ियों से दो युवकों ने गाड़ी पर लाठी से वार किया।

पीछे का गेट खोलकर जैक निकाला तथा युवकों का पीछा किया। लाल कमीज में एक युवक गाड़ी में रखे बैग लेकर मौके से फरार हो गया।

बैग के 40 हज़ार नकद, 36 ग्राम सोने का हार था। गाड़ी में सवार सहीराम बिश्नोई ने बताया कि रात 1 बजे घटना के बाद कंट्रोल रूम में फोन करके वारदात की जानकारी दी गई।