Loading Now

updates

पढाई कर लौट रहे छात्र को रास्‍ते में पीटा

Returning student after studying, beaten in the way

बीकानेर, (samacharseva.in)। पढाई कर लौट रहे छात्र को रास्‍ते में पीटा, सदर थाना पुलिस ने गांधी पार्क के पास एक छात्र को रास्‍ते में रोककर उसकी पिटाई करने के आरोप में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बीकानेर में कोतवाली थाना क्षेत्र के बागडी मोहल्‍ला के निवासी व पीडित छात्र प्रभुपद व्‍यास के चाचा नवीनकुमार व्‍यास ने रविवार को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरोपी अभिषेक आचार्य, गणेश आचार्य, कमल आचार्य, मुकुल आचार्य तथा दो तीन अन्‍य ने पढाई कर लौट रहे उसके भतीजे प्रभुपद को रास्‍ते रोककर पीटा। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच हैड कांस्‍टेबल श्रवण सिंह को सौंपी गई है।

Share this content:

You May Have Missed