Samachar Seva

Mission Patrkarita

रेसटा ने वरिष्ठ अध्यापक संजीव कुमार यादव का किया सम्मान

RESTA honored senior teacher Sanjeev Kumar Yadav

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)शिक्षक संघ एलिमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) की गुरुवार को जय नारायण व्यास कॉलोनी में हुई जिला स्तरीय बैठक में वरिष्ट अध्यापक संजीव कुमार यादव का माला पहनाकर व शाला ओढ़ाकर व अभिनंदन पत्र देकर श्रेष्ठ शिक्षक के रूप में सम्मान किया गया।

शिक्षाविद् एवं साहित्यकार डॉ.कांता मीना ने लिखित काव्य संग्रह कैलाशी व कहानी संग्रह तरुशिखा की प्रति भेंट कर वरिष्ट अध्यापक संजीव अभिनंदन किया। बैठक की अध्‍यक्षता रेसटा के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने की। जिलाध्यक्ष सीता राम डूडी ने तृतीय श्रेणी शिक्षको के तबादले शुरू करने की मांग की जानकारी दी।

बैठक में जिला महामंत्री पवन, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम सुन्दर बिश्नोई, जिला सभाध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव, विधि सहलाकार अधिवक्ता हनुमान शर्मा, जिला संरक्षक एसएस शर्मा, अखिल आदिवासी मीणा महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मीना, ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल आचार्य, सत्यवीर जैन,अधिवक्ता नीतू जैन, शिवरतन बिश्नोई आदि उपस्थित रहे।