Samachar Seva

Mission Patrkarita

रेपिस्‍ट ने पीड़िता व परिवार को दी जान से मारने की धमकी

Rapist threatens to kill the victim and family

बीकानेर, (samacharseva.in)। रेपिस्‍ट ने पीड़िता व परिवार को दी जान से मारने की धमकी, एक दुष्‍कर्मी ने दुष्‍कर्म के बाद पीड़िता उसकी इस हिमाकत के बारे में किसी को बताने पर पीड़िता व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। दुष्‍कर्मी की इस धमकी से ना डरते हुए पीड़िता ने सारे मामले की जानकारी पुलिस को दी है।

अब पुलिस दुष्‍कर्मी की तलाश में जुट चुकी है। पीड़ित परिवादिया की रिपोर्ट पर नोखा थाना पुलिस ने नागौर जिले की घोडारण तहसील के निवासी नरेश जाट उर्फ नारायण पुत्र मघाराम के खिलाफ आईपीसी की विभिन्‍न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

नोखा थाना क्षेत्र के गांव केडली की निवासी पीड़ित परिवादिया ने शनिवार दोपहर बाद पुलिस को बताया कि आरोपी नरेश उर्फ नारायण गत माह 30 जुलाई को रात को 9.30 बजे उसकी ढाणी में जबरन घुस गया। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसे डराया-धमकाया, दुष्‍कर्म किया। साथ ही इस बारे में किसी को बताने पर पूरे परिवार की हत्‍या कर देने की धमकी दी।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी नरेश जाट के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 450, 456 व 506 के तह‍त मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच सब इन्‍सपेक्‍टर राजेन्‍द्र कुमार को सौंपी गई है।