Samachar Seva

Mission Patrkarita

रानीबाजार निवासी युवक संजय तंवर की ट्रेक्‍टर-बाइक की टक्‍कर में मौत

Rani Bazar resident Sanjay Tanwar dies in tractor-bike Road Accident

बीकानेर, (समाचार सेवा)। रानीबाजार निवासी युवक संजय तंवर की ट्रेक्‍टर-बाइक की टक्‍कर में मौत, बीछवाल थाना क्षेत्र के करणीनगर इलाके में शुक्रवार की देर रात ट्रेक्‍टर-बाइक की टक्‍कर में एक युवक की मौत हो गई।

इस दुर्घटना में मारा गया युवक बीकानेर के रानी बाजार इलाके का निवासी 34 वर्षीय संजय तंवर पुत्र मूलचंद तंवर था। यह दुर्घटना शुक्रवार रात 9.40 बजे होनी बताई गई है। पुलिस के अनुसार म्रतक का शव पीबीएम अस्‍पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

अब तक म्रतक के परिजनों की ओर से इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। संभवतया आज शनिवार को आगे की कार्रवाई होगी और लापरवाह ट्रैक्‍टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।