Samachar Seva

Mission Patrkarita

श्याम धाम बीकानेर में हुई राम दरबार एवं शिव परिवार की पुर्नस्थापना

Ram Darbar and Shiva family restored at Shyam Dham Bikaner

बीकानेर, (समाचार सेवा)। श्याम धाम बीकानेर में हुई राम दरबार एवं शिव परिवार की पुर्नस्थापना, जयपुर रोड़ स्थित श्याम धाम में शनिवार 12.15 बजे विधिविधान से राम दरबार, सालासर बाबा एवं शिव परिवार की मूर्तियों की पुर्नस्थापना पंडित प्रकाश तिवाड़ी के सानिध्य में 11 विद्वानों द्वारा की गई।

इस अवस पर सुन्दर काण्ड पाठ किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि मंदिर में 8 से 12 जून तक पांच दिवसिय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

रविवार 12 जून को को प्रातः 8 बजे रूद्राभिषेक और हनुमन्त अभिषेक होगा। दोपहर 2 से 6 बजे तक श्याम संकीर्तन होगा। विशेष आरती पुनरासर हनुमान मंदिर के पुजारी रतनलाल बोथरा द्वारा की जाएगी।