Samachar Seva

Mission Patrkarita

अशोक गहलोत मुक्त करेंगे राजस्थान – हनुमान बेनीवाल

hb

बीकानेर, (समाचार सेवा)। अशोक गहलोत मुक्‍त करेंगे राजस्‍थान – हनुमान बेनीवाल, शुक्रवार दोपहर बीकानेर पहुंचे सांसद हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर जहर उगला। बेनीवाल ने राजस्‍थान को अशोक गहलोत व कांग्रेस मुक्‍त करने की बात कही।

उन्‍होंने कहा कि राजस्‍थान में अशोक गहलोत की गुण्‍डागर्दी को समाप्‍त करना उनका पहला काम है। सांसद बेनीवाल ने कहा कि निकाय चुनाव में वे भाजपा के साथ मिलकर कांग्रेस को हरायेंगे। उन्‍होंने टोल टैक्‍स समाप्‍त करने के लिये भी आंदोलन करने की बात कही।

बेनीवाल ने कहा कि खींवर उप चुनाव में पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे व युनुस खान के कारण उनकी पार्टी की जीत में कम अंदर रहा। बेनीवाल के अनुसार भाजपा के 65 प्रतिशत वोट कांग्रेस को पडे थे। मात्र 35 प्रतिशत वोट उनकी पार्टी को भाजपा के गठबंधन से मिले थे।