नई दिल्ली, (समाचार सेवा)। राजस्थान में पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के लिए केंद्रीय हिस्सेदारी बढ़ाए : डॉ. बी. डी. कल्ला, राजस्थान के ऊर्जा, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी एवं भूजल मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने प्रदेश में पानी की विषम परिस्तिथियों का हवाला देते हुए केंद्र सरकार से राजस्थान को पेयजल के लिए केंद्रीय सहायता प्रदान करने में प्राथमिकता देने और केंद्रीय हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग रखी है।



