Samachar Seva

Mission Patrkarita

राहुल ने नाबालिगा का पीछा कर की बदतमीजी

Rahul misbehaved by chasing a minor FIRST INFORMATION REPORT

बीकानेर, (समाचारसेवा)। राहुल ने नाबालिगा का पीछा कर की बदतमीजी, नयाशहर थाना पुलिस ने एक नाबालिगा किशोरी का पीछा करने व नाबालिगा से बदतमीजी करने के आरोप में क्षेत्र निवासी राहुल सांखला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीड़िता की मां की ओर से दर्ज मामले में बताया गया है कि आरोपी राहुल सांखला ने रविवार को देर शाम साढे सात बजे उसकी 14 वर्ष की नाबालिगा बेटी का पीछा किया।

परिवादिया के अनुसा आरोपी ने उसकी पुत्री की छाती पर हाथ रखने का भी प्रयास किया। कार्यवाहक थाना प्रभारी सब इन्‍सपेक्‍टर चन्‍द्रजीत सिंह ने बताया कि आरोपी राहुल सांखला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता तथा पोक्‍सो एक्‍ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।