Samachar Seva

Mission Patrkarita

पशुओं के टीकाकरण में पिछड़े पूगल और छत्तरगढ़ 

Pugal and Chhatargarh backward in vaccination of animals

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। पशुओं के टीकाकरण में पिछड़े पूगल और छत्तरगढ़, पशुओं के टीकाकरण के लक्ष्‍य पूरे करने के मामले में जिले की पूगल और छत्तरगढ़ इलाके पिछड़ गए हैं। यह जानकारी शुक्रवार को कलेक्‍ट्रेट सभागार में राजस्व अधिकारियों की बैठक के दौरान सामने आई।

कलक्‍टर भगवती प्रसाद कलाल ने इन दोनों इलाकों पूगल व छतरगढ़ में औसत लक्ष्य की तुलना में कम टीकाकरण को गंभीरता से लिया। उन्‍होंने आगामी दिनों में इसमें गति लाने के निर्देश दिए।

कलक्‍टर ने बताया कि अब तक जिले को वैक्सीनेशन के 2 लाख 35 हजार डोज मिले हैं, इनमें से 1 लाख 32 हजार डोज लगा दिए गए हैं। बैठक में कलक्टर ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि वे राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करवाएं।

उन्होंने मिशन अगेंस्ट एनिमिया की मॉनिटरिंग के लिए बनाए गए मोबाइल एप्प की जानकारी दी। बैठक में विभिन्‍न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।