Loading Now

updates

रवि पुरोहित के नाम घोषित हुआ पं. मधुकर गौड़ सार्थक साहित्य सम्मान  

Pt. Madhukar Gaur Sarthak Sahitya Samman declared in the name of Ravi Purohit

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)रवि पुरोहित के नाम घोषित हुआ पं. मधुकर गौड़ सार्थक साहित्य सम्मान , बीकानेर निवासी साहित्‍यकार रवि पुरोहित को उनके राजस्थानी साहित्यिक अवदान के लिए पं. मधुकर गौड़ सार्थक साहित्य सम्मान अर्पित किया जाएगा।

सार्थक साहित्य संस्थान मुंबई द्वारा वर्ष 2022 के ‘मधुकर गौड़ सार्थक साहित्य सम्मान की घोषणा की सोमवार को की गई।

संस्थान प्रतिनिधि पाना देवी गौड़ व कमलेश गौड़ ने बताया कि पुरोहित को 9 अक्टूबर को नगरश्री सभागार, चूरू में आयोज्य भव्य समारोह में यह सम्मान अर्पित किया जाएगा।

समारोह में रवि पुरोहित को सम्मान स्वरूप ग्यारह हजार रुपए, शॉल, सम्मान-पत्र व स्मृति-चिह्न प्रदान कर समादृत किया जाएगा।

समारोह में कवि श्याम महर्षि मुख्य अतिथि होंगे। डॉ. मदन सैनी अध्यक्षता करेंगे। कमलेश गौड़ ने बताया कि बताया कि चूरू में जन्में मुंबई प्रवासी साहित्यकार पं. मधुकर गौड़ की स्मृति में यह सम्मान गत वर्ष प्रारम्भ किया गया था।

Share this content:

You May Have Missed