Samachar Seva

Mission Patrkarita

सीएडी विभाग में हुई पदोन्नति समिति की बैठक  

Promotion committee meeting held in CAD department

बीकानेर, (समाचार सेवा)। सीएडी विभाग में हुई पदोन्नति समिति की बैठक, सीएडी विभाग की पदोन्नति समिति की बैठक बुधवार को संभागीय आयुक्त एवं सीएडी आयुक्त डॉ. नीरज के पवन की अध्यक्षता में सीएडी कार्यालय में आयोजित हुई।

बैठक में सहायक प्रशासनिक अधिकारी से अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर बजरंग लाल व्यास, सुभाषचन्द्र मिश्रा, विपिन व्यास एवं सत्यवीर जैन तथा वरिष्ठ सहायक से सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर भगवती लाल व गौरव पुरोहित को पदोन्नत किया गया।

बैठक सम्बन्धी कार्यवाही स्थापना शाखा के प्रभारी गणेश लाल सुथार द्वारा की गई। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त सीएडी दुर्गेश कुमार बिस्सा, कार्यवाहक उपायुक्त धर्मपाल सिंह खीचड़ तथा वरिष्ठ लेखाधिकारी दिनेश कुमार गौड़ उपस्थित रहे।