Samachar Seva

Mission Patrkarita

किसान दिवस पर हुआ प्रगतिशील किसानों का सम्मान

Progressive farmers were honored on Farmer's Day 23BKN PH-1

बीकानेर, (समाचारसेवा)। किसान दिवस पर हुआ प्रगतिशील किसानों का सम्मान, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती राष्‍ट्रीय किसान दिवस पर गुरुवार को स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर परिसर में आयोजित समारोह में प्रगतिशील किसानों को उत्कृष्ट किसान सम्मान तथा विशिष्ट किसान सम्मान से सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि व विवि कुलपति प्रो. आर.पी.सिंह ने लूणकरनसर के किसान श्रवण राम, बेलासर के ईशरराम, श्रीगंगानगर के बृजमोहन, झुंझुनू के धर्मवीर चूरू के राजेश कुमार जैसलमेर के कूलाराम तथा कंवराज को उत्कृष्ट किसान सम्मान से सम्मानित किया। वहीं वीसी ने अमरपुरा के किसान मुरलीधर, बरजू के गिरधारीलाल तथा हूसन्तसर की तुलसी देवी को विशिष्ट किसान सम्मान से सम्मानित किया।

सम्मानित प्रगतिशील किसानों ने कृषि विज्ञान केंद्र से प्राप्त की जा रही, वैज्ञानिक व तकनीकी सूचनाओं के लाभ को साझा किया। इस अवसर पर  कुलपति प्रो. सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह से जुड़ी बातों का जिक्र किया।

समारोह में निदेशक प्रसार डॉ सुभाष चन्द्र, कृषि प्रौद्योगिकी सूचना केंद्र प्रभारी डॉ सीमा त्यागी, उपनिदेशक डॉ आरके वर्मा, ओसडी विपिन लड्ढा ने भी विचार व्यक्त किए।