Samachar Seva

Mission Patrkarita

राजेन्द्र जोशी को प्रेम चंद्र शुक्ला साहित्य भूषण सम्मान

Prem Chandra Shukla Sahitya Bhushan Award to Rajendra Joshi

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। राजेन्द्र जोशी को प्रेम चंद्र शुक्ला साहित्य भूषण सम्मान, हिन्दी-राजस्थानी के साहित्यकार कवि राजेन्द्र जोशी को प्रेम चंद्र शुक्ला साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

इंडिया नेटबुक्स तथा बीपीए फाउंडेशन दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 9 मार्च को दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में जोशी को यह सम्मान अर्पित किया जाएगा।

दोनों संस्थाओं के फाउंडर- चेयरमैन डॉ. संजीव कुमार ने बताया की कविता के क्षेत्र में जोशी का बहुमूल्य योगदान के लिए चयन समिति द्वारा प्रेम चंद्र शुक्ला साहित्य भूषण सम्मान अर्पित करने का निर्णय लिया गया है।