Loading Now

updates

प्रेम बोथरा तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष निर्वाचित

Prem Bothra elected president of Terapanth Mahila Mandal

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। श्रीमती प्रेम बोथरा को सर्वसम्मति से तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर का अध्‍यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है। श्रीमती बोथरा का अध्‍यक्ष पद का कार्यकाल 2025 से 2027 तक रहेगा। बोथरा ने अपनी कार्यकारिणी में रेखा चौरडिया को मंत्री, कन्यामंडल की संयोजिका मुस्कान सिंघी तथा सहसंयोजिका गरिमा भंसाली को नियुक्त किया है। 

मुख्य चुनाव अधिकारी नयनतारा छलाणी, संतोष बोथरा, मंजू आंचलिया ने चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण करवाई। इससे पूर्व तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर की वार्षिक साधारण सभा गुरुवार को महिला मंडल भवन के प्रांगण में हुई। सभा की अध्यक्षता संजू लालानी ने की। गत मीटिंग का वाचन उपाध्यक्ष  मधु छाजेड़ ने किया।

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल कार्यकारिणी सदस्य ममता रांका ने संविधान का वाचन किया। संजू लालानी एवं मीनाक्षी आंचलिया ने प्रतिवेदन पढ़ा। प्रिया संचेती ने वर्ष भर की रिपोर्ट दी। अंजू ललवानी ने आय एवं व्यय का विवरण पेश किया।

सभा में सुप्रिया राखेचा, शारदा डागा, मंजू आंचलिया, संतोष बोथरा, ममता रांका आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन  बिंदु छाजेड़ ने किया।

Share this content:

You May Have Missed

error: Content is protected by SITInovations!!