Samachar Seva

Mission Patrkarita

प्रकाश बिश्‍नोई पौने दो किलो अफीम सहित गिरफ्तार

Illegally kept 1.75 kg opium recovered, one arrested

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। प्रकाश बिश्‍नोई पौने दो किलो अफीम सहित गिरफ्तार, बज्‍जू थाना पुलिस तथा बीकानेर रेंज स्पेशल टीम ने अवैध रूप से अफीम रखने के आरोप में मिठडि़या गांव के निवासी 40 वर्षीय प्रकाश बिश्‍नोई पुत्र शैतान सिंह को गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम ने आरडी 961 हैड से चारणवाला की तरफ जाने वाली रोड पर कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से से 01 किलो 720 ग्राम अफीम तथा बिना नम्बर की एक बाइक बरामद की है। बज्‍जू थानाधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज द्वारा रेंज में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी को रोकने के लिए चलाये जा रहे अभियान के दौरान की गई।

उन्‍होंने बताया कि रेंज कार्यालय टीम को मिली आसूचना के आधार पर रेंज स्पेशल टीम व पुलिस थाना बज्जू ने बुधवार 25 सितंबर को अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की। मौके पर आरोपी प्रकाश बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया। गुरुवार 26 सितंबर को आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना बज्जू में मामला दर्ज किया गया।

इस कार्यवाही में हैड कांस्‍टेबल विमलेश कुमार तथा कांस्‍टेबल अवतार सिंह की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम में थानाधिकारी बज्‍जू आलोक सिंह,  हैड कांस्‍टेबल विमलेश कुमार, कांस्‍टेबल सीताराम, अवतार सिंह, मांगीलाल, मुखराम, रामावतार शामिल रहे।