Samachar Seva

Mission Patrkarita

एमजीएसयू में प्रायोगिक परीक्षाएं 13 व मुख्‍य परीक्षा 27 अप्रेल से होंगी शुरू

Practical exams in MGSU will start from 13th and main exam from 27th April

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)एमजीएसयू में प्रायोगिक परीक्षाएं 13 से मुख्‍य परीक्षा 27 अप्रेल से होंगी शुरू, महाराजा गंगा‌ सिंह‌‌ विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर की स्नातकोत्तर स्तर की प्रायोगिक परीक्षाएं गुरुवार 13 अप्रैल से 25 अप्रैल तक आयोजित होंगी।

विवि की मीडिया प्रभारी डॉ. मेघना ‌शर्मा ने‌‌ बताया कि प्रायोगिक परीक्षाओं के अलावा विवि की स्नातकोत्तर स्तर पूर्वार्द्ध एवं उत्तरार्द्ध तथा पी.जी डिप्लोमा की‌ मुख्य परीक्षाएं 27 ‌अप्रेल‌‌ से‌ शुरू होंगी। उन्‍होंने बताया कि स्नातकोत्तर परीक्षाओं की समय‌सारिणी विश्वविद्यालय की‌ वेबसाइट पर‌ जारी‌ कर‌ दी गई है‌‌।

डॉ. मेघना ने बताया कि उक्त परीक्षाओं में 01 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। उन्‍होंने बताया कि विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के लिए कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह, कुलसचिव अरुण प्रकाश शर्मा एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजाराम चोयल‌ ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।

mgsu bikaner

mgsu bikaner