Loading Now

updates

प्रबोधक संघ ने मुख्‍यमंत्री गहलोत का जताया आभार

Prabodhak Sangh expressed gratitude to Chief Minister Gehlot

बीकानेर, (समाचारसेवा) प्रबोधक संघ ने मुख्‍यमंत्री गहलोत का जताया आभारअखिल राजस्थान प्रबोधक संघ ने प्रबोधक के वरिष्ठ प्रबोधक पद पर पदोन्नति हेतु 5000 पद स्वीकृत करने के लिए मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया है।

संघ के प्रदेश महामंत्री अनूप सिंह इंदा एवं प्रदेश विधि मंत्री अविनाश व्यास द्वारा संयुक्त बयान जारी कर कहा कि मुख्‍यमंत्री गहलोत ने अपने इस निर्णय से प्रबोधकों का मान बढाया है।

महामंत्री  इंदा ने बताया की अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ की मांग के अनुसार वरिष्ठ प्रबोधक को उच्च प्राथमिक विद्यालय के संस्था प्रधान बनाकर मुख्यमंत्री ने प्रबोधक का मान बढ़ाया है।

संघ के पदाधिकारियों ने इसके यिे राज्‍य के मुख्‍यमंत्री शिक्षा मंत्री सहित राजस्‍थान सरकार का आभार जताया है।

Share this content:

You May Have Missed