बिजली कटौती सूचना: 27 मई को रखरखाव के चलते इन इलाकों में बाधित रहेगी सप्लाई
बीकानेर। बिजली विभाग द्वारा आवश्यक रखरखाव कार्यों के चलते 27 मई मंगलवार को बीकानेर शहर के कुछ क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। विभागीय जानकारी के अनुसार, यह कटौती जीएसएस और फीडरों के रख-रखाव, पेड़ों की छंटाई एवं अन्य तकनीकी कार्यों के लिए की जा रही है।
बिजली कटौती का समय व प्रभावित क्षेत्र:
-
प्रातः 7:00 बजे से 11:00 बजे तक:
विनायक लोक एवं सुजानदेसर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। -
प्रातः 7:30 बजे से 10:00 बजे तक:
सुदर्शना नगर के 4 ब्लॉक क्षेत्र में बिजली नहीं रहेगी।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय में आवश्यक तैयारी कर लें और असुविधा के लिए सहयोग करें। कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
















