Samachar Seva

Mission Patrkarita

युवती की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पोस्ट की अश्लील फोटो, किये गंदे-गंदे कमेंट

bikaner me face book par gandi baat

बीकानेर, (samacharseva.in)। युवती की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पोस्ट की अश्लील फोटो, किये गंदे-गंदे कमेंट, एक युवती के नाम से उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसमें अश्‍लीली तस्‍वीरें व भद़दे कमेंट करने का मामला सामने आया है। पीडिता के भाई ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिये पुलिस से मदद मांगी है।

नोखा थाना पुलिस ने इस मामले में नोखा थाना क्षेत्र के गांव सलुन्डिया के बिश्‍नोई परिवार की ओर से शुक्रवार रात को दर्ज कराये गए मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीडिता के भाई ने पुलिस को बताया कि अज्ञात आरोपी ने उसकी बहन की फर्जी फसेबुक आईडी बनाकर उसमें अश्‍लील तस्‍वीरें अपलोड कर दी हैं। साथ ही आरोपी ने इस फर्जी आईडी में गंदे-गंदे कमेंट कर रहा है।

थानाधिकारी अरविन्‍द सिंह शेखावत ने बताया कि स्‍त्री लज्‍जा के तहत दर्ज इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्‍ट की धारा 67 व 72 तथा आईपीसी की धारा 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।