Samachar Seva

Mission Patrkarita

होनहार बेटियों को पुलिस देगी डाटर ऑफ बीकानेर अवार्ड

Police will give Daughter of Bikaner award to promising daughters

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। होनहार बेटियों को बीकानेर पुलिस देगी डाटर ऑफ बीकानेर अवार्ड, बीकानेर पुलिस बीकानेर की होनहार बेटियों को  ‘डाटर ऑफ बीकानेर’ अवार्ड से सम्मानित करेगी। समारोह के पोस्टर का विमोचन मंगलवार को सोफिया स्कूल में किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि 25 सितम्बर को नेशनल डाटर्स डे के अवसर पर बीकानेर पुलिस एवं मरूशक्ति के संयुक्त तत्वावधान में यह अवार्ड दिए जाएंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।

समारोह में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए.एच. गौरी, शिक्षा निदेशालय की अतिरिक्त निदेशक रचना भाटिया, सोफिया स्कूल प्राचार्य सिस्टर मेबल, डॉ. चन्द्रशेखर श्रीमाली, डॉ. विमला डुकवाल उपस्थित रहे।