Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर में पेट्रोल पंप डीलरों की हडताल स्थगित

Petrol pump dealers' strike in Bikaner postponed

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर में सोमवार से शुरू हुई पेट्रोल पंप की हडताल मंगलवार शाम को स्‍थगित कर दी गई।

पेट्रोलियम पदार्थ विक्रेता संघ ने बताया कि राज्‍य सरकार दवारा सकारात्‍मक बातचीत का आश्‍वासन देने तथा बीकानेर प्रशासन दवारा त्‍योहारों के सीजन व डेंगू बीमारी के फैलने से रोकने के लिये हडताल समाप्‍त करने के आग्रह के बाद हडताल स्‍थगित की गई है।

दीपावली के बाद भी यदि मांगे नहीं मानी गई तो हडताल दुबार शुरू कर दी जाएगी। इससे पहले मंगलवार सुबह हडताल के दूसरे दिन बीकानेर संभाग में पेट्रोल पंप डीलर्स कीअनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रही।

लेकिन इस बीच गंगाशहर क्षेत्र में बने एक पेट्रोल पंप मालिक ने लोगो को पेट्रोल देना शुरू कर दिया। पंप खोलने की सुचना पर जिला पेट्रोलियम पदार्थ विक्रेता संघ के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पंप बंद करने की बात कही लेकिन पंप पर लगी भीड़ के चलते वहा हंगामा खड़ा हो गया।

मौके पर गंगाशहर थाना पुलिस भी पहुंची और समझाइश की गई लेकिन पंप बंद नहीं होने पर सभी पदाधिकारी पंप पर ही धरने पर बैठ गए। जिसके बाद पंप पर एक मशीन को आवश्यक सेवा के लिए खुला रखा गया बाकि मशीनों को बंद कर दिया गया तब जाकर मामला शांत हुआ।