Samachar Seva

Mission Patrkarita

बाइक चोरी का मुख्‍य केन्‍द्र बना पीबीएम अस्‍पताल

pbm hospital bikaner

बीकानेर, (samacharseva.in)। बाइक चोरी का मुख्‍य केन्‍द्र बना पीबीएम अस्‍पताल, बीकानेर का पीबीएम अस्‍पताल जेबकतरों, उठाईगिरों तथा चोरों का मुख्‍य अडडा तो रहा ही है, अस्‍पताल परिसर बाइक चोरी का मुख्‍य केन्‍द्र बनता जा रहा है। हर दिन पीबीएम अस्‍पताल से बाइक चोरी की घटनायें सामने आती रहती हैं। गत दिवस एक और बाइक पीबीएम अस्‍पताल परिसर से गायब हो गई।

नयाशहर थाना क्षेत्र स्थित मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी में एफ-295 मकान के निवासी रोहिणीकुमार हर्ष पुत्र बद्रीदास हर्ष ने सदर थाना पुलिस को शनिवार शाम को दी रिपोर्ट में बताया कि सुबह लगभग 6 बजे उसकी पीबीएम अस्‍पताल में रखी बाइक कोई अज्ञात बाइक चोर चोरी कर ले गया।

थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच हैड कांस्‍टेबल साहबराम को सौंपी जा चुकी है। चोर और चोरी हुई बाइक की तलाश की जा रही है।