Loading Now

updates

पीबीएम हेल्प कमेटी ने की लॉकडाउन लगाने की मांग

pbm

बीकानेर, (samacharseva.in)। पीबीएम हेल्प कमेटी ने की लॉकडाउन लगाने की मांग, पीबीएम हेल्प कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर बीकानेर जिले में 21 दिनों के लिए फिर से लॉकडाउन लगाने की मांग की गई है। कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि मुख्यमंत्री को जयपुर में दिए गए ज्ञापन से अवगत कराया है कि कोरोना महामारी बीकानेर जिले में विकराल रूप धारण करती जा रही है।

पिछले पांच-छह दिनों में तो दो सौ से ज्यादा संक्रमित रोगी सामने आए हैं। ऐसे में जिले में हालात कम्यूनिटी स्प्रेड के बन गए हैं। महामारी के फैलाव को रोकने के लिए जिले में लॉकडाउन लगाना अतिआवश्यक महसूस किया जा रहा है। इसलिए बीकानेर जिले में 21 दिनों का लॉकडाउन लगाने की घोषणा की जाए।

Share this content:

You May Have Missed