Samachar Seva

Mission Patrkarita

पंकज शर्मा हिट एण्‍ड रन मामले में गिरफ्तार

Pankaj Sharma arrested in hit and run case

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।पंकज शर्मा हिट एण्‍ड रन मामले में गिरफ्तार, नोखा थाना पुलिस ने हिट एंड रने के एक लगभग पांच माह पुराने मामले में सोमवार को आरोपी श्रीगंगानगर में वास्‍तुनगर स्थित बसंती चौक में गली नंबर 2 के मकान संख्‍या 39 के निवासी 36 वर्षीय पंकज शर्मा पुत्र सुरेन्‍द्र कुमार शर्मा को अरेस्‍ट किया है।

आरोपी पंकज शर्मा पर आरोप है कि उसने इस वर्ष 8 जनवरी को पांचू रोड नोखा बाइपास के पुल 300 मीटर नागौर की तरफ रोड किनारे पैदल चल रहे एक व्‍यक्ति को लापरवाही से कार चलाकर टक्‍कर मार दी थी। जिससे उस व्‍यक्ति की मौत हो गई।

हिट एण्‍ड रन का मामला

इस मामले में इसी वर्ष 9 जनवरी को रोड़ा गांव के निवासी गोरधनराम पुत्र रामेश्‍वरलाल ने नोखा थाने में आरोपी के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज कराया था। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्‍वनी गौतम के निर्देशन में आरपीएस दीपक कुमार शर्मा, भवानी सिंह ईंदा के सुपर विजन में नोखा थानाधिकारी ईश्‍वर प्रसाद की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।

दुर्घटना स्‍थल के आसपास हाईवे की होटलें, दुकान, टोल प्‍लाजा के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। इससे आरोपी की कार टाटा नेक्‍सोन की पहचान हो सकी। इसके बाद वारदात ट्रेस आउट कर आरोपी को दबोच लिया गया।