Samachar Seva

Mission Patrkarita

पद्मश्री संगीतकार अली, गनी का सम्मान किया

Padma Shri musicians Ali, Ghani honoured

NEERAJJOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)  पद्मश्री सम्मान से सम्मानित मांड गायक बीकानेर निवासी अली गनी ब्रदर्स का शनिवार को जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित आरएसवी हायर सेकेंडरी स्कूल की ऑडिटोरियम में सम्मान किया गया।

समारोह में अली, गनी का शाल पहना कर तथा स्मृति चिह्न प्रदान विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान किया। कार्यक्रम में सुभाष स्वामी, आदित्य स्वामी, रविंद्र भटनागर, तान्या कृष्ण गुप्ता, नौशिदा परवीन, रविंद्र भटनागर, लोकेश शर्मा, विनय कुमार बिश्नोई, रियाज मोहम्मद, सोमेश जावा, गोकुल व्यास एवं जसदेव सिंह मौजूद रहे। संयोजन ऋतु शर्मा ने किया।

समारोह के दौरान संगीतकार जोड़ी ने विद्यालय की म्यूजिक अकादमी के विद्यार्थियों के समक्ष अपने अनुभवों को साझा किया। शिक्षकों के मध्य मधुर स्वर लहरियों को बिखरा। पधारो म्हारे देश गीत प्रदर्शन पर श्रोता झूमने लगे।