NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि सनातन धर्म विश्व की प्राचीनतम और समृद्ध परंपरा है। यह केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि जीवन जीने की पद्धति है, जो करुणा, सेवा और समरसता का संदेश देती है। श्री बागड़े शनिवार को नोखा के सीलवा गांव में नरसी विला में आयोजित हिन्दू धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने देश के गौरवशाली अतीत का उल्लेख करते हुए नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुडऩे का संदेश दिया। साध्वी ऋतम्भरा ने कहा कि अपनी जन्मभूमि को स्वर्ग कैसे बनाया जा सकता है यह संत दुलाराम कुलरिया के परिवार से सीखा जाए। कार्यक्रम में सींथल पीठाधीश्वर क्षमाराम जी महाराज, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ राजस्थान के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम, नरसी कुलरिया, राजूदास जी महाराज,
पोकरण विधायक प्रताप पुरी महाराज, राष्ट्रीय संत सरजूदास महाराज, शिवबाड़ी मठ के पीठाधीश्वर संवित् विमर्शानंदगिरि महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी कुशालगिरि महाराज, श्रीबालाजी धाम के महामंडलेश्वर बजरंगदास महाराज, जानकीदास महाराज, चेतनराम महाराज, बालभारती महाराज जैसलमेर, विश्वकर्मा बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, फैशन डिजाइनर रुमा देवी आदि मौजूद रहे।


