Samachar Seva

Mission Patrkarita

वाहनों में घरेलू गैस सिलेंडर से गैस भरते एक को पकड़ा, दो सिलेंडर जप्‍त

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। कंज्यूमर केयर अभियान के तहत बुधवार को मेहरों के मोहल्ला, नगर निगम के पीछे छापा मार कर भंवरलाल मेहरा पुत्र बालेशचंद्र उम्र 52 वर्ष को मौके पर वाहनों में घरेलू गैस सिलेंडर से एलपीजी गैस भरते हुए पकड़ा गया।

प्रवर्तन निरीक्षक जय सिंह तथा प्रखर भार्गव द्वारा आरोपी से दो घरेलू गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रोनिक कांटा व एक रिफिलिंग मशीन जब्त की गई। जब्त की गई सामग्री रूद्र भारत गैस एजेंसी के गोदाम में सुरक्षित रखी गई है।