Loading Now

updates

अवैध रूप से अफीम रखने के आरोप में एक गिरफ्तार  

One arrested for illegally possessing opium

बीकानेर, (samacharseva.in)।अवैध रूप से अफीम रखने के आरोप में एक गिरफ्तार , व्‍यास कॉलोनी थाना पुलिस ने एक व्‍यक्ति को अवैध रुप से अफीम रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 90 ग्राम अफीम भी बरामद की है।

थानाधिकारी अरविन्‍द भारद्वाज ने बताया कि इस मामले में चूरू जिले के सांडवा थाना क्षेत्र के गांव बाघसरा आथूना मूल के हाल बीकानेर में शार्दुल कॉलोनी में मंगल सिंह के मकान में किरायेदार 31 वर्षीय आनंद सिंह राजपूत पुत्र हनुमान सिंह को शनिवार की रात लगभग 10 बजे गिरफ्तार किया। उन्‍होंने बताया कि आरोपी के पास 90 ग्राम अफीम पाई गई थी।

जब आरोपी से अफीम रखने की परमिशन अथवा लाईसेंस आदि है तो आरोपी ने बताया कि उसके पास कोई परमिशन या लाईसेंस आदि नहीं है। इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास अवैध रूप से रखी अफीम बरामद कर ली गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्‍ट की धारा 8/18 के तहत मामला दर्ज किया गया। जिसकी जांच की जा रही है।

Share this content:

You May Have Missed