NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के प्रदेश उपाध्यक्ष मजदूर नेता गौरीशंकर व्यास ने कहा कि बीएमएस की 70 वीं वर्षगांठ पर बीकानेर में प्रस्तावित रैली से पूर्व बीकानेर के प्रत्येक सर्किल पर बीएमएस का झंडा लगाया जाएगा। साथ ही मेरा घर बीएमएस घर अभियान भी शुरू किया जाएगा।
श्रमिक नेता व्यास रविवार को जिला शिक्षा अधिकारी सभागार में भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की जिला कार्यसमिति बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बीएमएस 70 के दौरान आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए जिला समिति को असंगठित क्षेत्र में कुल 5 नई यूनियन का पंजीयन का लक्ष्य पूरा करने को कहा। गौरीशंकर व्यास ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूर्ण होने के तहत चल रहे बीएमएस 70 समापन कार्यक्रम में 24 जुलाई को बीकानेर ज़िले में 500 कार्यकर्ताओं की रैली आयोजित की जाएगी।
मेरा घर बीएमएस घर
रैली से पूर्व बीकानेर के सभी सर्किल पर बीएमएस का झंडा लगाया जाएगा। साथ ही साथ ही 23 जुलाई स्थापना दिवस पर मेरा घर बीएमएस घर कार्यक्रम के तहत बीकानेर में सभी कार्यकर्ताओं के यहां भारतीय मजदूर संघ का झंडा फहराया जाएगा। 17 सितम्बर सभी तहसीलों में रैली होगी।
सभी तहसीलों में होगी रैली
विश्वकर्मा जयंती पर सभी तहसीलों में रैली होगी। प्रदेश उपाध्यक्ष व्यास ने बताया कि 45 वर्ष तक के युवाओ का अभ्यास वर्ग 30 व 31 अगस्त को हनुमानगढ़ में और 2 दिवसीय महिला अभ्यास वर्ग सितंबर माह में खाटूश्याम जी होगा।
जयपुर में एकत्र होंगे एक लाख श्रमिक
जयपुर में 19 दिसंबर को एक लाख कार्यकर्ताओं की रैली होगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीएमएस की जिला अध्यक्ष रेखा पंडित ने संस्था के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान से ज्ञानेन्द्र सिंह सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया एवं धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक समाप्ति की घोषणा की।
श्रमिक गीत गा कर की शुरूआत
इससे पूर्व बैठक में सर्वप्रथम श्रमिक गीत गाकर भारत माता भगवान विश्वकर्मा और दत्तोपंत जी ठेंगड़ी की तैलीय चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम शुरू किया गया। जिला मंत्री दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि बैठक में जिला कार्यसमिति सहित यूनिट के अध्यक्ष महामंत्री कोषाध्यक्ष संगठन मंत्री उपस्थित रहे।


